April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

किसी रंजिश को लेकर ज्वलनशील पदार्थ से एक युवक पर हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया

पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

बलीगांव थाना क्षेत्र के भरथीपुर चौक के समीप लगने वाली एतबार हाट के पास किसी रंजिश को लेकर ज्वलनशील पदार्थ से एक युवक पर हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ने ईलाज के बाद बलीगांव थाने में आवेदन देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस संबंध में पीड़ित युवक रमेश भंडारी द्वारा बलीगांव थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार बलीगांव थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर दोघरा गांव निवासी जलंधर भंडारी के पुत्र रमेश भंडारी ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि वह भरथीपुर चौक पर अपना मोटरसाइकिल का गैराज चलाता है। शुक्रवार की शाम रमेश अपना गैराज बंद कर घर लौट रहा था। घर लौटने के क्रम में उसके गांव का ही एक अन्य दुकानदार राजनंदन राम को अपने साथ घर ले जाने के लिए एतबार पेठिया के समीप रुका ही था कि पेठिया के बगल में स्थित जिलापरिषद सदस्य रामबाबू चौधरी के मकान के छत से कुछ ज्वलनशील पदार्थ फ़ेंक कर हमला किया गया। जिससे उसका कपड़ा तथा शरीर पर पड़ने के कारण उसके शरीर का कुछ भाग जल गया। शरीर पर जलन होने के बाद चिल्लाने पर पास स्थित राजनंदन राम समेत अन्य दुकानदार दौड़ कर पास आये.जब उनलोगों को ज्वलनशील पदार्थ से हमला किये जाने की बात बताई गई तो इसी बीच रामबाबू चौधरी का भतीजा राजेश कुमार अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर राजेश कुमार ने फोन कर अपने चाचा रामबाबू चौधरी को भी बुला लिया। रामबाबू चौधरी के पहुंचते ही सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने लगा। जिसपर मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों से बचाकर ताजपुर रेफ़रल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से चिकित्सको ने प्रथिमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां से ईलाज कराने के बाद उसने बलीगांव थाने की पुलिस को लिखित आवेदन देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में बलीगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि भरथीपुर चौक के समीप दो पक्षो में झड़प की जानकारी मिली थी। एक पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.