April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुकेश रौशन ने केक काट तेज प्रताप के जन्म दिवस और बोचहां विधानसभा से जीत पर किया खुशी का इजहार ।

मुकेश रौशन ने केक काट तेज प्रताप के जन्म दिवस और बोचहां विधानसभा से जीत पर किया खुशी का इजहार ।
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी

वैशाली संवाददाता सूत्र / राजद पार्टी के चेहरा कला राजद प्रखंड अध्यक्ष श्री सुबोध राय पार्टी कार्यालय में श्री माननीय पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पूर्व महुआ विधायक तेज प्रताप यादव जी के जन्मदिवस पर एवं पार्टी का बोचहां विधानसभा से भारी बहुमत से जीत की खुशी में माननीय महुआ विधानसभा विधायक डॉक्टर मुकेश रोशन पार्टी कार्यालय में सामूहिक रूप से केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर दोनों खुशी एक साथ मनाया जहां पार्टी के कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर श्री तेज प्रताप यादव को लंबी आयु की शुभकामनाएं दीं एवं मुकेश रोशन एक प्रश्न के उत्तर में कहा की बोचहा में पार्टी की जीत न्याय भाईचारा एवं समानता गरीब मजदूर भाइयों की जीत है पार्टी पिछले दिनों से लेकर अभी तक गरीबों मजदूरों बेसहारों के मसीहा बनकर सेवा के लिए कर्तव्य निष्ठा यह जनता के विश्वास की जीत है हम पार्टी के एक सेवक हैं आखरी सांस तक हम सेवक बनकर सेवा करते रहेंगें इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सरफराज एजाज पूर्व मुखिया अशोक राय जिला सचिव पवन राय दीपक राय राजू साह सुजीत राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.