महुआ में गहमागहमी के बीच हुई माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव
महुआ में गहमागहमी के बीच हुई माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव
कुल 29 पदों के लिए डाले गए वोट में उमाशंकर सिंह को अध्यक्ष का मिला कमान
महुआ नवनीत कुमार
महुआ के वैशाली उच्चतर विद्यालय में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव संपन्न हुई। यहां 29 पदों के लिए हुए चुनाव में कई पदों पर आपसी सामंजस बनाकर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहीं कई पदों के लिए मतदान कराया गया। जिसको लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
यह नियम अनुसार पूर्वाहन 10:00 बजे नामांकन, स्कूटनी और नामांकन की वापसी आदि कराए गए। चुनाव रविंद्र प्रसाद सिन्हा के पर्यवेक्षण और मतदान पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी इंद्र भूषण कुमार, मिथिलेश कुमार तथा डॉ धीरज कुमार के नेतृत्व में कराया गया। जिसमें 131 मतदाताओं में 104 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां प्रखंड अध्यक्ष के लिए हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के शिक्षक उमाशंकर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं दो उपाध्यक्ष पद में एक पर सुरेश कुमार राम निर्विरोध चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए रंजीत कुमार शर्मा व अनुमंडल कार्यसमिति के लिए मुकेश पंडित निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जबकि अनुमंडल पार्षद के 13 पदों पर संजय कुमार राय सहित 12 ही नामांकन आए। इस पद के लिए नामांकित सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।
प्रखंड सचिव के 01 पद को लेकर शिवकुमार राय और उमेश प्रसाद आमने सामने आए। जिस पर मतदान कराया गया। इसमें उमेश प्रसाद को जहां 56 मत प्राप्त हुए वहीं शिव कुमार को 40 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह उमेश प्रसाद को 16 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसी तरह साधारण परिषद के 03 पदों पर 06 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जिसमें सबसे अधिक रामबालक यादव को 81, अजीत कुमार 78 और मनोज कुमार सिंह 50 मत मिलने कर विजयी घोषित हुए। जबकि जिला परिषद के 07 पदों पर 13 नामांकित उम्मीदवारों के बीच चुनाव कराया गया। जिसमें सबसे अधिक केदार राय को 72, मिथिलेश कुमार 66, मो मुकीम अख्तर 63, अरविंद कुमार 62, देवानंद कुमार 62, जगन्नाथ प्रसाद साह 58 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। जबकि इसी पद के लिए चिरंजीवी कुमार और रवींद्र कुमार राय को सामान मत 47-47 आए। हालांकि दोनों उम्मीदवारों ने आपसी सामंजस्य बनाए। यहां चिरंजीवी कुमार ने रविंद्र कुमार राय को पदभार ग्रहण कराया। चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित की गई।
इस चुनाव में संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर, उच्च विद्यालय सिंघाड़ा, हरपुर मिर्जानगर, बालू घाट खेसरहिया, अब्बूचक गोपालपुर, हरपुर बेलवा, वैशाली विद्यालय महुआ, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय महुआ, शाहपुर चकूमर और फतहपुर पकड़ी के शिक्षकों ने भाग लिया।
