April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कड़ाके की धुप एवं भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग विधायक के जनता दरबार में पहुंचे

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने अपने आवास पर सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्या से रु बरु हुए। कड़ाके की धुप एवं भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग विधायक के जनता दरबार में पहुंचे थे।
विधायक लखेंदर कुमार ने समस्या समाधान के लिए सम्बंधित पदाधिकारी से फोन पर बात कर समस्या का निष्पादन हर हाल में अविलंब करने के लिए कहा विधायक श्री पासवान ने कहा कि जनता छोटी मोटी समस्या लेकर मेरे पास आए यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनता की समस्या पदाधिकारी एवं कर्मचारी समय पर निष्पादन करें जनता को कीसी काम के लिए दौराने वाले पदाधिकारियों कर्मचारियों को बखसा नही जाएगा। विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में अपनी अपनी फरियाद लेकर विधायक के जनता दरबार में उनके आवास पर क्षेत्र के लोग पहुंचे थे।बारी बारी से एक एक कर विधायक ने लोगों की समस्या सुनी। एवं समाधान करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी कर्मचारी से कहा विधायक के जनता दरबार में बिजली, राशन कार्ड , सड़क, स्वास्थ कृषि,बिजली का ट्रांसफार्मर, दाखिल खारिज, समाजिक सुरक्षा पेंशन, पुल पुलीया ,नल जल शिक्षा, स्वास्थ्य ,आदी के मामले सबसे ज्यादा आए। , इह अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु, अशरफी सहनी,संजय साह, शिवचंद्र राय, अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर,चमन कुमार,मनीष राय, इंद्रजीत सिंह, गोपाल साह, रामानंद राय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.