April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को दो लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
बलीगांव थाना क्षेत्र के अगरैल डीह गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को दो लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि रविवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अगरैल डीह गांव निवासी वैद्यनाथ सहनी के पुत्र लखिन्द्र सहनी द्वारा देशी चुलाई शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने पर
थाने की पुलिस जब उक्त शराब धंधेबाज के घर पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़कर कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया । पकड़े गए युवक से पुछताछ के दौरान उसकी पहचान लखिन्द्र सहनी के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस जब युवक के घर की तलाशी ली तो उसके घर से पुलिस ने एक दो लीटर के बोतल में देशी शराब बरामद किया। गिरफ्तार युवक को आवश्यक पुछताछ के बाद हाजीपुर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.