महुआ में पत्रकार ने भटकल बच्ची को परिजनों को किया सुपुर्द।
महुआ में पत्रकार ने भटकल बच्ची को परिजनों को किया सुपुर्द।
महुआ-महुआ थाना क्षेत्र के दशरथ चौक पर भटक कर पहुंची एक मासूम बच्ची को एक युवक ने अपने साथ लेकर पत्रकार के पास पहुंच गए.जहां सोशल मीडिया के जरिये बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 8 बजे के करीब एक 5 वर्षीया मासूम बच्ची परिजनों से भटकने के बाद दशरथ चौक पहुंच गई.जहां रो रोकर माता पिता को खोज रही थी.रोती बिलखती बच्ची को देख स्थानीय युवक कृष्ण मोहन कुमार ने उसे अपने बाइक पर बैठाकर गौसपुर चकमजाहिद प्रभात खबर के पत्रकार दिलीप कुमार के घर पहुंच गए.जहां पत्रकार द्वारा तत्काल इसकी सूचना महुआ थानाध्यक्ष को देते हुए बच्ची की वीडियो बनाकर दर्जनों ग्रुप और फेसबुक पर डाल दिया गया.बच्ची अपना नाम अंशिका कुमारी,मां का नाम सीता देवी,पिता का नाम नंदकिशोर चौधरी तथा घर इमली चौक बता रही थी.जिले के चर्चित पत्रकार क्लब ग्रुप महुआ में वीडियो डाले जाने के कुछ ही देर बाद आयुष्मान हॉस्पिटल महुआ के संचालक डॉ राधेबाबू द्वारा बच्ची की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के गराही इमली चौक के रूप में करते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी गई.सूचना पर बच्ची की मां सीता देवी डॉ राधेबाबू के साथ पत्रकार के घर पहुंच अपनी बच्ची होने की दावा की.जहां पत्रकार द्वारा बच्ची की मां का वीडियो रिकॉडिंग करने और पुनः पुलिस को इसकी सूचना दिये जाने के बाद अंकिता को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया.अंशिका की मां ने बताई की वही पुरानी बाजार महुआ एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आयी हुई है जहां से सोमवार की सुबह पुत्री अचानक लापता हो गई थी.करीब 3 घंटे बाद बच्ची को सकुशल पाकर महिला ने पत्रकार एवं युवक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है.
