April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारत के युग निर्माता थे :डॉ अकलदेव राम

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारत के युग निर्माता थे :डॉ अकलदेव राम । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत अंतर्गत कुशहर खास ग्राम में भारत के संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक आयोजित की गई ।समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद व पूर्व जदयू उम्मीदवार सुरेंद्र पासवान शास्त्री जबकि संचालन पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान ने की ।कार्यक्रम का आयोजन जनता जागृति मंच के बैनर तले की गई थी। सर्वप्रथम उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अकलदेव राम ने कहा कि बाबा साहब ने अपने आदर्श ज्योतिबा फुले के पद चिन्हों पर चलते हुए भारतीय समाज में ऊंच नीच का भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। जिसमें भारतवर्ष में कुछ खास वर्ग के लोग ही पढ़े लिखे होते थे ।उस समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सर्वश्रेष्ठ शिक्षाधारी भारतवर्ष में थे। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय संविधान की रचना हुई ,जिसके कारण समाज के वंचित वर्ग मुख्यधारा में शामिल हो सकी। तथाकथित कुछ विशेष जातियों द्वारा इसे अपने चंगुल में बनाए रखें ,जिसे बाबा साहब के संविधान ने ही मनुष्य को जीने के लायक बनाया। वैसे महान शख्सियत की बताए हुए आदर्शों पर चलकर इस भारतवर्ष के समाज का कल्याण हो सकता है ।समारोह को संबोधित करने वालों में प्रो जनार्दन प्रसाद सिंह ,उमेश कुमार सिंह ,रामसेवक सिंह, लक्ष्मण राय, रामस्वरूप राम ,उमाशंकर पासवान ,दिनेश पासवान, रामप्रीत राम ,चतुर्भुज दास सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.