April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक विवाहिता अपने एक बच्ची के साथ अपना हक मांगने ससुराल पहुंची थी परंतु बेदर्द ससुरालियों ने जहां उसे उसका हक देने से इनकार कर दिया

पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा सहबाजपुर गांव में एक विवाहिता अपने एक बच्ची के साथ अपना हक मांगने ससुराल पहुंची थी परंतु बेदर्द ससुरालियों ने जहां उसे उसका हक देने से इनकार कर दिया वही उसके तन पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जान से मारने का भी असफल प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला ने घटना की जानकारी पातेपुर पुलिस को दिया लेकिन वहां भी महिला को कोई मदद नही मिला।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा सहबाजपुर गांव निवासी मो0 नजरे आलम की पत्नी आसमा खातून अपनी एक बच्ची के साथ जब अपने ससुराल रहने के लिए पहुंची थी। विवाहिता के ससुराल पहुंचने पर ससुरालियों ने उसे घर मे जाने देने से यह कहकर इनकार कर दिया कि दहेज में सात लाख रुपये, एक सोने का चैन एवं बुलेट गाड़ी लेकर आओ तभी घर मे रहने देंगे। विवाहिता द्वारा काफी आरजू मिन्नत करने बाद भी ससुरालियों द्वारा महिला को घर मे नही जाने दिया।विवाहिता ने बताया कि अपने ससुराल में रहने के लिए कहे जाने पर उसके सास इशरत खातून, दादी सास जमीला खातून, ससुर मो0 सिकंदर समेत घर के अन्य सदस्यों ने जबरदस्ती पकड़कर पूरे शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया, जिसके बाद महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, आग से महिला का कई जगहों पर जलने के कारण महिला जख्मी हो गई। जख्मी हालत में ही महिला ने पातेपुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पातेपुर पुलिस द्वारा विवाहिता को महिला थाना भेज दिया गया जहां विवाहिता ने ससुरालियों के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.