April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गरीबों की बेटी की शादी में आर्थिक मदद कर मिन्टू सिंह का नाम चर्चित

गरीबों की बेटी की शादी में आर्थिक मदद कर मिन्टू सिंह का नाम चर्चित
पातेपुर संवाददाता नागेन्द्र कुमार
दीक्षा ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक समाज सेवी अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह का नाम गरीबों की मसीहा के रूप में जाने जाना लगा है किसी गरीब असहाय अनाथ एवम बीमार से लाचार परिवार के चाहे वह किसी जाति का हो उसकी बेटी की शादी में हर संभव व उसके स्थिति को देखते हुए उसे मदद करते है दीक्षा ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने शनिवार को गरीब असहाय रोगों से पीड़ित पिता की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया .उन्होंने शनिवार को मंडई डीह निवासी, लखींद्र माझी जो पिछले 5 साल से टीवी से ग्रसित हैं उनके तीन बेटी और एक बेटा है, आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उनके दो लड़की की ज्योति एवम रूबी की शादी एक ही मंडप पर किया जाना है जिसकी शादी की तिथि भी इसी माह निर्धारित है वही काजल कुमारी पिता हरेंद्र राम जो डभैछ निवासी हैं, उनके लिवर में सूजन होने कारण अपना काम धंधा छोड़कर बेड रेस्ट में दो वर्ष से है. जिस कारण उनके बेटी काजल की शादी तय है उसे उनके द्वारा तीनों लड़की की शादी हेतु ग्यारह ग्यारह हजार रुपये मदद किया गया.इससे पूर्व भी सैंकड़ो लड़की की शादी में पिछले तीन बर्षो से किसी को 15 तो किसी को स्थिति देख 20 हजार तक मदद करते हुए लगभग सैंकड़ों परिवारों को आर्थिक रूप से लाचार की बेटी की शादी में मदद कर चुके है.इतना ही नही किसी भी सामाजिक या धार्मिक अनुष्ठान होता है लोग चंदा के लिए पहुँचते है उसे भरपूर सहयोग करते है.इस संबंध में दीक्षा ग्रुप कम्पनी के निदेशक सह समाज सेवी अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह का कहना है कि गरीबों की मदद से हमे आनंद आता है 7 जुलाई 2018 को जब दीक्षा ग्रुप का शुभारंभ किया था तभी हमने यह संकल्प लिया था कि कम से कम ग्यारह सौ लाचार परिवार की लड़की की शादी में 15 हजार रुपये देकर शादी में सहयोग करेंगे.अब मेरे पास बहुत ऐसे भी लोग आने लगे है जो खुद सक्षम है मैं सिर्फ लाचार को ही मदद करने का निर्णय लिया हूँ किन्तु मेरे दरवाजे से कोई उदास होकर नही लौटे उसके लिए भी एक रणनीति बनाये है कि किसको अधिक और किसको कम की जरूरत है उसके अनुसार मदद कर रहे है.इस बर्ष 20 से 25 परिवार एवम दर्जनों सार्वजनिक काम मे मदद कर चुका हूँ भगवान चाहे तो हमेशा मदद करता रहूँगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.