April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ताज्जुब की बात यह कि जिन योजनाओं की महीनों पूर्व जांच में गड़बड़ी सामने आ चुकी है वहां अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ताज्जुब की बात यह कि जिन योजनाओं की महीनों पूर्व जांच में गड़बड़ी सामने आ चुकी है वहां अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।           नसीम रब्बानी                                                              वैशाली: पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर में पंचायत व प्रखंड की मिलीभगत से नलजल व पक्की गली-नाली योजना में भारी घपला अब एक-एक कर सामने आने लगा है। पंचायत चुनाव बाद मुखिया, वार्ड सदस्यों के बदलने के बाद से थोक भाव में प्रखंड और जिला में सक्षम अधिकारियों के पास शिकायतें मिल रही है। ताज्जुब की बात यह कि जिन योजनाओं की महीनों पूर्व जांच में गड़बड़ी सामने आ चुकी है वहां अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ताजा मामला मंडईडीह के वार्ड 11 का है। नलजल व नाली-गली योजना में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी को लेकर वार्ड के लोग उग्र आंदोलन पर उतारू हो चुके हैं।
मण्डईडीह के वार्ड 11 में नलजल व नाली-गली में भारी घपला
स्थानीय राजेन्द्र सिंह, अशर्फी साह, मो जब्बार, राम दिनेश भगत, रवींद्र साह, मो जलील, अमरजीत मांझी, जगमोहन, शुभम साह ने बताया कि चुनाव छह माह पहले ही नलजल के पंप का तो अधिष्ठापन हुआ पर वाटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, इलेक्ट्रिक कनेक्शन अब तक नहीं लिया गया जिसके वजह से लोगों को नलजल का पानी नहीं मिल रहा है। नलजल के अलावा वार्ड में पक्की गली-नाली का घटिया निर्माण कराया गया। कई जगह पर काम अधूरा छोड़ा गया है। प्राक्कलन के अनुसार नाला पर स्लैब डालना था पर वार्ड अध्यक्ष व सचिव ने काम अधूरा कराके भी योजना राशि की निकासी कर ली।
जन शिकायत की जांच तो हुई पर कार्रवाई नहीं
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन लोगों ने ब्लॉक जे अलावा जिले के सक्षम अफसरों को साक्ष्य के साथ लिखित शिकायत दी थी। ऊपर से मिले आदेश पर बीडीओ ने जेई के माध्यम से जांच कराई । बीडीओ के पत्रांक 494 एवं 495 दिनांक 02 अप्रैल 2022 के द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में दोनों योजनाओं की जांच की। टेक्निकल जांच में जन शिकायतों को सही पाया। जेई ने ब्यौरे के साथ जांच प्रतिवेदन बीडीओ को भेज दिया था पर अब तक सरकारी राशि की लूट-खसोट करने वालों के विरुद्ध न तो कार्रवाई हुई और न ही नलजल ही दुरुस्त हो पाया है। वार्ड के लोगों ने बीडीओ व जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि एक सप्ताह के भीतर नलजल चालू नहीं हुआ और दोषियों के विरुद्ध एक्शन नहीं लिया गया तो वे लोग सड़क ओर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.