April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर के अम्मामौड़ी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इंडिया रिकोवरी फंड प्रियोजना अंतर्गत प्रथमा एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत पातेपुर के अम्मामौड़ी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिभ्रमण में मुजफ्फरपुर रामदयालु के ग्यारह समेत पातेपुर के विभिन्न जगहों के प्रशिक्षित युवा कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे यह प्रशिक्षित युवा किसी न किसी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपनी दुकान, वर्कशाप खोल रखा है।उन युवाओं ने एक दुसरे व सभा में उपस्थित अन्य युवाओं के साथ अपने अनुभव सेयर किए। कार्यक्रम में संस्था की ओर से प्रतिभागी युवा संजीत कुमार, एवं पवन कुमार आदि को प्रशिक्षण सर्टिफिकेट के साथ ही गुलाब का फुल आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि निवर्तमान मुखिया गणेश पटेल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री कुंदन कुमार, स्थानीय वार्ड सदस्य मोहम्मद जियाउद्दीन के साथ ही प्लेसमेंट समन्वयक रणधीर कुमार, जिला समन्वयक एहसान आलम,रवि कुमार, प्रखंड समन्वयक असगर अली, राजेश पासवान के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.