एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है.
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में लड़की के चाचा ने पातेपुर थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही तीन युवकों को नामजद आरोपित करते हुए प्राथिमिकी दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले में आवेदन के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर लड़की के बरामदगी के लिए छापेमारी में जुट गई है.
इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी के नियत से भगाने सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन में लड़की के चाचा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मनोज साह के पुत्र विवेक कुमार तथा चकनासिर गांव निवासी कैलाश साह के पुत्र आशुतोष कुमार एवं आदित्य कुमार द्वारा एक मत कर लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से भगा ले गया है. आवेदन के आधार पर पुलिस तीनो युवकों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा.
