April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीडियो सहित विभिन्न कर्मियों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

बीडियो सहित विभिन्न कर्मियों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा
स्वास्थ्य परामर्शी ने कार्यालय में पहुंचकर खिलाया दवा, जिला अधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देश पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में खिलाए जाने हैं फाइलेरिया की दवा
महुआ,नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य परामर्श के द्वारा बीडियो सहित 39 कर्मियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
बताया गया कि जिला पदाधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी कार्यालय में फाइलेरिया की दवा सिलाई जानी है। इसमें स्वास्थ्य परामर्शी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। वह दवा के साथ कार्यालय में पहुंचकर मापी के अनुसार उन्हें दवा खिला रहे हैं। स्वास्थ्य परामर्शी पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी और सिविल सर्जन के द्वारा उन्हें सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों से लेकर कर्मियों तक फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए पत्र जारी किए गए हैं। पत्र के आलोक में उनके द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। यहां बीडियो शिवांगी कुमारी सहित 39 कर्मियों को यह दवा खिलाई गई है। इस अभियान में उनके साथ स्वास्थ परामर्शी आकाश कुमार सिंह, प्रमिला कुमारी, रिंकू कुमारी, अनुभा कुमारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.