April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कन्हौली बाजार में लोगों ने हाथ में मशाल लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य और उनके सहयोगियों को केस में फंसाने को लेकर आक्रोशित थे

महुआ के कन्हौली बाजार में लोगों ने हाथ में मशाल लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य और उनके सहयोगियों को केस में फंसाने को लेकर आक्रोशित थे लोग
सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आक्रोश मार्च निकालकर घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग
वैशाली:महुआ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य को गोली कांड में फंसाए जाने के विरोध में सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को यहां कन्हौली बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने शाम होते ही हाथ में मशाल लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस कारण कन्हौली बाजार कुछ देर के लिए ठहर सा गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कन्हौली विशनपरसी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अविनाश कुमार राय को बेवजह गोलीकांड में फसाया गया है। उनको और उनके सहयोगियों पर गोली कांड का नामजद आरोपी बनाया गया है, जो सरासर गलत है। प्रदर्शनकारी इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग कर रहे थे। पहले तो प्रदर्शनकारियों ने हाथ में झंडा बैनर लेकर घटना में निर्दोष लोगों को फंसाया जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बाद में शाम ढलने के साथ ही उन्होंने हाथ में मशाल लेकर पूरे बाजार मैं आक्रोश पूर्ण मार्च निकाला। यह मार्च कन्हौली मोड़ बिट्ठल चौक से होकर गांधी स्मारक सहित बाजार के विभिन्न भागों में भ्रमण किया और बाद में सभा में तब्दील हो गई। पूर्व प्रायोजित इस कार्यक्रम में आए प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यहां गंदी राजनीति हो रही है। निर्दोष लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है। उन्होंने महुआ थाना कांड संख्या 241/22 को उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा कन्हौली विशनपरसी पैक्स में हुए घोटाले की जांच सहित विभिन्न कांडों का उद्भेदन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों द्वारा जारी प्रेस व्यक्ति विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व मुखिया मनोज कुमार की अध्यक्षता और रविंद्र प्रसाद के संचालन में यह मार्च निकाला गया। मौके पर उदय साह, डॉ राजकिशोर आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.