महुआ के पातेपुर रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किए मॉक ड्रिल
आग से बचाव की दी गई जानकारी
महुआ के पातेपुर रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किए मॉक ड्रिल
महुआ, नवनीत कुमार
आग से बचाव को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत जगह-जगह वह मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दे रहे हैं।
इस अभियान के तहत बुधवार को महुआ के पातेपुर रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर मॉक ड्रिल किया गया और लोगों को इस मौसम आग से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझाने के तौर तरीके भी बताए गए। अग्निशमन पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में अग्निक जितेंद्र कुमार, वरुण कुमार लाल, संतोष कुमार आदि ने मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के बारे में बताया। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने जलते गैस सिलेंडर को आसानी से बुझा कर बताया कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। बस उसे बुझाने की तौर-तरीके जानना चाहिए। इस गर्मी के मौसम में हवा बहने पर आग लगने का डर ज्यादा रहता है। इस समय क्या करें क्या न करें। इसके बारे में भी उनके द्वारा बताया गया। उन्होंने लोगों से इस समय सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम 6:00 बजे के बाद ही खाना बनाने की अपील की। यहां अस्पताल संचालक डॉ उदय कुमार उर्फ बच्चा बाबू ने भी लोगों को इस समय आग से बचाव को लेकर सचेत रहने को कहा गया उन्होंने कहा कि आज एक ऐसी आपदा है जिससे घर सहित पूरा सामान जलकर राख हो जाता है। इससे बचने की जरूरत है। यहां अग्निशमन पदाधिकारी के द्वारा दुकानदारों, अस्पताल संचालकों को आग नियंत्रक गैस सिलेंडर रखने को कहा गया। यहां मॉक ड्रिल देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं उपस्थिति थी।
अगलगी से बचाव को लेकर क्या करें और क्या नहीं करें:-
0- सुबह में 9:00 से पूर्व और शाम में 6:00 बजे के बाद ही चूल्हे को जलाएं और खाना बनाएं।
0- इस समय खेतों में काटकर छोरेे गए फसल की डंटल अलावा कूड़े कचरे को जहां तहां नहीं जलाएं।
0- पूजा पाठ हवन आदि का काम सुबह में ही निपटा लें और चूल्हे की आग को खाना बनाने के बाद बुझा दे।
0- शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगे इसके लिए बिजली की वायरिंग को दुरुस्त रखें। विपरीत परिस्थिति में आग बुझाने के लिए बोड़ी में बालू और मिट्टी को भरकर रखें।
0- इस समय दीया, मोमबत्ती, अगरबत्ती, लालटेन आदि घर में नहीं जलाएं। अगर जलाएं भी तो ऐसी जगह नहीं रखें जहां विल्ली आदि के गिराने पर उससे आग न पकड़े।
0- मवेशियों के पास आग जला कर नहीं रखें। अगर आग जलाते हैं तो वहा बाल्टी में पानी रखें और काम हो जाने के बाद उसे तुरंत बुझा दें।
0- खाना बनाते या आग जलाते बक्त ढीले ढाले पोलिस्टर सिल्क आदि कपड़े नहीं पहने। सुती कपड़े का प्रयोग करें।
0- इस समय माचिस के तिल्ली आदि जलाकर जहां-तहां नहीं फेंके। बीड़ी, सिगरेट, धुम्रपान आदि से परहेज करें। आग लगने पर फायर बिग्रेड को अभिलंब सूचना दें।।
