April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक लखेंदर कुमार रौशन ने पातेपुर बाजार में बांटा निमंत्रण पत्र।

विधायक लखेंदर कुमार रौशन ने पातेपुर बाजार में बांटा निमंत्रण पत्र।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर के भाजपा विधायक के पहल पर सरकार द्वारा पातेपुर अंचल कार्यालय परिसर में निबंधन कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति मिलने पर पातेपुर के लोगो ने विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। विधायक  पातेपुर बाजार में आगामी 23 अप्रैल को आरा के जगदीशपुर में आयोजित स्वंतत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सह अमृत महोत्सव समारोह में आने के लिए लोगो को निमंत्रण पत्र देने के लिए पहुंचे थे।विधायक श्री रौशन के पातेपुर बाजार पहुंचते ही भारी संख्या में बाजार के व्यवसायी एवं अन्य लोगो ने चारों तरफ से घेर लिया तथा पहले मिठाई खिलाने की होड़ मच गई। लोगो ने विधायक के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पातेपुर में रजिस्ट्री ऑफिस होने के बाद जहां अब यहां के लोगो को जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए 35 किलोमीटर की दूरी नही तय करनी पड़ेगी वही निबंधन कार्यालय खुलने से यहां के युवाओ को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे जिससे पातेपुर के लोगो का विकाश होगा।वही विधायक श्री रौशन ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पातेपुर का विकाश कराना ही मेरा लक्ष्य है। मैं लोगो को पूर्ण आस्वस्त करता हूँ कि मैं जानता के विश्वास पर खड़ा उतर कर दिखाऊंगा। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 अप्रैल को आरा के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। विधायक के पहुंचते ही पुर्व मुखिया सुशील प्रसाद यादव, संजीव कुमार निराला, दवा व्यवसायी अखिलेश कुमार यादव, कुमार पंकज , इंद्रजीत सिंह, नरेश राय, अमरेश पासवान, सुजीत कुमार गुप्ता, मोहम्मद अजीम, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.