वैशाली से 15000 कार्यकर्ता भाग लेंगे बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में – भाजपा जिला प्रवक्ता ।
वैशाली से 15000 कार्यकर्ता भाग लेंगे बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में – भाजपा जिला प्रवक्ता ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली)आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयत्सव कार्यक्रम जगदीशपुर में आयोजित है ,जिसमें भारत सरकार के गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा दर्जनों केंद्रीय मंत्री एवं बिहार सरकार के मंत्री संबोधित करेंगे।
भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय इस कार्यक्रम की सफलता की कमान अपने हाथों में लिए हुए हैं ।अपेक्षा है कि वैशाली जिला से 15000 उत्साही कार्यकर्ता व नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे । वैशाली भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा गांव गांव गांव घूम कर आरा चलने की निमंत्रण दे रहे हैं, साथ ही विधानसभा प्रभारी जिला पदाधिकारी सभी लोग इस कार्यक्रम की सफलता में जी जान से लगे हुए हैं कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है। हम देश के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जन्म भूमि पर जाने का अवसर मिलेगा और वहां की मिट्टी को चंदन बनाकर अपने माथे से लगाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
इस संबंध में भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया वैशाली जिले से निश्चित ही 15000 से अधिक की संख्या में लोग कार्यक्रम में जाएंगे। इसके लिए सभी विधान सभा से वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी गाड़ी पर स्टीकर ,झंडा जिला का नाम अनिवार्य होना चाहिए ।दोनों पुल गांधी सेतु एवं जेपी सेतु पर भाजपा के पदाधिकारी रहेंगे, जिनके द्वारा वीडियो ग्राफी की जाएगी।
