April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीडीओ,एमओ एवं पीओ की अनुपस्थिति के कारण बीडीसी की बैठक स्थगित

बीडीओ,एमओ एवं पीओ की अनुपस्थिति के कारण बीडीसी की बैठक स्थगित


हाजीपुर/।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सद्भावना मंडप चेहराकलां में पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को आहुत हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रमुख अनीता देवी ने की। बैठक में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का परिचय का आदान-प्रदान हुआ।इसी दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष ब्रह्मदेव राय ने प्रस्ताव रखा कि समिति की बैठक स्थगित किया जाय।कारण है की बीडीओ एवं अधिकांश पदाधिकारियों की अनुपस्थित थे।जिसको लेकर मुखिया संघ अध्यक्ष पद ब्रह्मदेव राय के द्वारा दिये गये प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कहा कि बीडीओ,एमओ ,पी ओ के अलावा अन्य पदाधिकारियों के अनुपस्थित को देखते हुए आज की बैठक स्थगित किया गया। जबकि एक पंचायत समिति सदस्य ने सदन में कहा कि मुखिया की मर्जी से यह बैठक आयोजित था जिसे स्थगित कर दिया गया है। जबकी अन्य पंचायत समिति सदस्यगण मुकदर्शक बने थे। अंत में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने बताया की आगामी 5 मई को पंचायत समिति की बैठक निर्धारित हुई है। जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होना बताया गया है।इस मौके पर उप प्रमुख तिलक देवी समिति सदस्य गणेश राम , रेखा देवी,पवन राय , रवि भूषण , प्रियंका राय , प्रमोद राम , यदुनंदन कुमार , प्रियंका कुमारी मुखिया शंभुशरण राय , शाकिब अनवर , ब्रजेश कुमार , नगीना राय रामदीप कुमार ,रिंकु देवी , मुन्नी देवी ,उषा देवी , वीणा देवी के अलावा पदाधिकारियों में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार दास, अंचलाधिकारी निशिकांत , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चेहराकलां डॉ प्रतिभा कुमारी , बीपीएम रंजीत कुमार, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी,बीआरपी पवन कुमार ,पीएचईडी कनीय अभियंता आशुतोष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.