April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कपड़ा व्यवसाई के घर अज्ञात चोरों ने की चोरी, दो राउंड फायरिंग करते हुए हुए फरार

कपड़ा व्यवसाई के घर अज्ञात चोरों ने की चोरी, दो राउंड फायरिंग करते हुए हुए फरार

विभूतिपुर/ समस्तीपुर

विभूतिपुर में अज्ञात चोरों ने कपड़ा व्यवसाई के घर विगत रात्रि चोरी का घटना का अंजाम दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के माध्यम से ग्राम बदिया वार्ड 11 पोस्ट पतै लिया निवासी मोहम्मद कयामुद्दीन, उर्फ बबलू ने बताया कि मैं एक कपड़ा का व्यवसाई करता हूं। 11 अप्रैल के साथ ₹45000 का सामान सारी फैंसी सूट खरीद कर बेचने के लिए लाए थे। उसी रात 11:00 बजे के करीब घर में अज्ञात चोरों के द्वारा मोबाइल सहित ₹41000 का सामान चुरा लिया। सामान चोरी कर भाग रहे चोरों को मैने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग चोर का पीछा किया।तभी चोर दो राउंड फायरिंग करते हुए समान लेकर फरार हो गया। इसी को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर समान बरादमागी की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.