April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मारपीट मामले में दोनो पक्षो की ओर से पातेपुर थाने में दिए आवेदन के आधार पर पुलिस परस्पर प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक पर हुए दो पक्षो में जमकर मारपीट मामले में दोनो पक्षो की ओर से पातेपुर थाने में दिए आवेदन के आधार पर पुलिस परस्पर प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है एवं अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
इस संबंध में दोनो पक्षो की ओर से थाने में दिए आवेदन के अनुसार एक पक्ष के लखनीपुर मौदह गांव निवासी सुबोध पासवान ने आरोप लगाया है कि बीते सोमवार की शाम वह चौक पर चाय पी रहा था इसी दौरान लखनीपुर मौदह गांव निवासी रजनीश यादव,चंदन राय, निक्कू राय एवं महुआ निवासी तुलसी राय द्वारा गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट किया गया। वही दूसरे पक्ष के लखनीपुर मौदह गांव निवासी राजदेव राय के पुत्र चंदन कुमार ने आरोप लगाया है कि उसका कारगिल चौक पर श्रृंगार का दुकान है। सुबोध पासवान उसके दुकान से पांच हजार रुपये का सामान लिया था।पैसे की मांग करने पर पर सुबोध पासवान द्वारा पैसे देने से इनकार किया गया। तथा फोन कर अपने दोनो बेटे सन्नी कुमार एवं रवि पासवान के साथ तीन चार अज्ञात लोगों को चौक पर बुला लिया। जिसके बाद हुई मारपीट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिए गए पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। तथा सन्नी कुमार द्वारा लिए गए धारदार हथियार से सिर पर वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो द्वारा चंदन को पातेपुर पीएचसी लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा ने बताया कि कारगिल चौक के समीप हुए मारपीट की घटना में दोनो पक्षो की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर परस्पर प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.