प्रथम बरसी पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह बलराम बाबू।
प्रथम बरसी पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह बलराम बाबू।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) जिले के पत्रकारिता जगत के लौह स्तंभ के रूप में प्रसिद्ध बलराम सिंह जिन्हें श्रद्धा से बलराम बाबू के नाम से सभी पुकारते थे ,के प्रथम वर्षी पर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई । बताते चलें वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत सिंघाड़ा निवासी वरिष्ठ पत्रकार बलराम सिंह का पिछले वर्ष निधन हो गया था। इसके उपरांत एक वर्ष पूरा होने पर प्रथम बरसी का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भावपूर्ण आयोजित की गई। यह आयोजन उनके निवास स्थान पर उनके पुत्र दैनिक जागरण के संवादाता सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रथम वर्ष आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन ,शिक्षाविद, पत्रकार गण एवं समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित होकर बलराम बाबू को श्रद्धा पूर्वक नमन किया ।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी ने कहा बलराम बाबू पत्रकारिता जगत के महान हस्ती थे ,जिनके चले जाने से जो शून्यता हुई है ,वह निकट भविष्य में पूरा होना संभव नहीं है ।महुआ पत्रकार क्लब एवं विभिन्न प्रखंडों के पत्रकारों ने श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में जदयू महासचिव उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार राय, दिलीप कुमार राय, पत्रकार दिलीप कुमार, विपिन कुमार, नवीन कुमार सिंह, मोहन सिंह, सुधीर मालाकार, नसीम रब्बानी, पारसनाथ सिंह, विभिन्न पंचायतों के पंचायत जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ ललित कुमार घोष, पूर्व मुखिया विश्व बंधु सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह ,शिक्षाविद विद्वान डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, वीएसएसडी कॉलेज के निदेशक सुनील कुमार सिंह , संत जोसेफ स्कूल के डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ,ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के अजीत कुमार सिंह , रालोसपा जिला अध्यक्ष सह गुरुकुल पब्लिक स्कूल महुआ के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह सहित हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
