April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्राथिमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर के बलीगांव थाने की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित हसन सराय गांव के काली स्थान के समीप से पकड़े गए एक ट्रक शराब के साथ गिरफ्तार चारो धंधेबाज के विरुद्ध बलीगांव थाने में नामजद प्राथिमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बताते चले कि बलीगांव थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित हसन सराय गांव से मधनिषेध विभाग के अधिकारियों द्वारा दिये गए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक पर लोड कुल 515 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक चालक समेत चार अंतरराज्यीय शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से एक ट्रक अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाज एवं एक कार को भी जप्त कर थाने लाई थी। इस मामले में बलीगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज शाजिद हरियाणा का रहने वाला था अनिल गुड्डील मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया है वही उमर मोहम्मद राजस्थान का रहने वाला है। जबकि ट्रक का चालक श्रवण सिंह पंजाब का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार चारो शराब धंधेबाजो के विरुद्ध पुलिस नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.