April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव से पुलिस एवं मद्यनिषेध विभाग की टीम के अ द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पातेपुर थाने के पु0अ0नी0 वीरेंद्र कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों एवं मधनिषेध विभाग की टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी के घर मे छापेमारी की गई। छापेमारी के लिए पुलिस के पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी के घर का दरबाजा खटखटाया। किसी महिला द्वारा दरबाजा खुलते ही पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति कुछ छुपा रहा है। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी वह भागने का प्रयास करने लगा। परंतु पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक चौधरी बताया। पुलिस द्वारा जब छुपाने वाली सामग्री के संबंध में छानबीन किया तो पता चला कि गैलन में देशी चुलाई शराब है। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां उसके विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.