April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस की मनमानी करने का महिलाओं ने लगाया आरोप डीएसपी से न्याय की गुहार

पुलिस की मनमानी करने का महिलाओं ने लगाया आरोप
डीएसपी से न्याय की गुहार
महुआ, एक संवाददाता। बेवजह लोगों को फसाए जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने महुआ में डीएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। सोमवार को यहां अनुमंडल कार्यालय पर पहुंची पीड़ित महिलाओं ने डीएसपी को दिए आवेदन में लिखा है कि प्रतिद्वंद्विता के कारण उनके पति को पुलिस द्वारा बेवजह फसाया गया है और उनकी मानसिक प्रताड़ना की जा रही है।
महुआ अनुमंडल और कटहारा ओपी अंतर्गत शाहपुर खुर्द पंचायत के चकचूहर गांव के रहने वाली अजय सिंह की पत्नी मंजू देवी, रत्नेश कुमार की पत्नी रवि किरण और रणधीर कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके पति पर बेवजह आरोप गढते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी है। उनका कहना है कि बीते रामनवमी पर सेहान गांव स्थित विष्णु मंदिर पर मेला का आयोजन हुआ था और लोगों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जहां पुलिस ने पहुंचकर आम लोगों को प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं महिलाओं, बच्चों और आम लोगों को डंडा से पिटाई भी की। इसके बावजूद उनके पति पर बेवजह आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी। जबकि वे लोग मेला में नहीं थे। महिलाओं का कहना है कि रामनवमी पर्व पर पुलिस ने आतंक मचाया और लोगों पर आरोप गढते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मानसिक प्रताड़ना कर रही है। मजे की बात तो यह है कि जिनका भी नाम दिया गया है उसमें किसी का नाम गलत है तो किसी के पिताजी का नाम गलत है, किसी का नाम पता गलत है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस प्रतिद्वंद्विता के कारण किसी के द्वारा बताए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में कई बार कटिंग भी की गई है जो जांच का विषय है। पुलिस द्वारा दी गई प्राथमिकी को वहां की मुखिया ने भी हास्यास्पद बताया है। बताया गया कि पुलिस की मनमानी से अच्छे लोगों को परेशानी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.