नव मनोनीत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को मनोनयन पत्र दिया गया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
वैशाली:पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के डभैच गांव के बाबा दरवेश्रर नाथ मंदिर के समीप लोजपा आर के कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यकर्ता मनोनयन कार्यक्रम आयोजन कर नव मनोनीत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को मनोनयन पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोजपा आर एससी एसटी के प्रदेश सचिव रामजीनीश पासवान, युवा लोजपा के प्रदेश सचिव राजेश सिंह,लोजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, ने संयुक्त रूप से डभैच गांव निवासी राज बहादुर गीरी को लोजपा आर का जिला उपाध्यक्ष का मनोनयन पत्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही पार्टी से जुड़े दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव बृजु पासवान, जिला सचिव अंकित पासवान, जिला महासचिव दिपलु कुमार उर्फ बबलू, एसटी एसटी के प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान, पंचायत अध्यक्ष संजय राय, रोहित कुमार, रामानंद पासवान, राजकुमार पासवान,राजन पासवान, सुनील पासवान, सिंधु देवी आदि दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के द्वारा राजबहादुर गीरी को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से पार्टी एवं संगठन को नयी उर्जा मिलेगी इनके नृततव में पार्टी और संगठन सशक्त एवं मजबूत होगा।
