April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मजदूर दिवस पर महुआ में जगह जगह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मेहनतकस के सम्मान में बच्चों ने प्रस्तुति की रंगारंग

मजदूर दिवस पर महुआ में जगह जगह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मेहनतकस के सम्मान में बच्चों ने प्रस्तुति की रंगारंग
महुआ, नवनीत कुमार
। मजदूर दिवस पर रविवार को यहां विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने मजदूरों के सम्मान में कहीं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो कहीं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने मजदूरों को राष्ट्र को उन्नति की राह पर ले चलने वाला अग्रदूत बताया।
महुआ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां मजदूरों को राष्ट्र का अग्रदूत बताया गया। लोगों ने कहा कि उनके मेहनत के बदौलत ही राष्ट्र उन्नति के राह पर अग्रसर होता है। यहां गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर मजदूरों के दशा पर विचार गोष्ठी में लोगों ने अपने बातों को खुल कर रखा। मौके पर डॉ महेश चौधरी ने कहा कि मजदूर सबसे निचली कड़ी मानी जाती है लेकिन उनके बिना कोई भी काम नहीं हो सकता। जब तक काम नहीं होगा कोई भी राष्ट्र विकास की राह पर अग्रसर नहीं हो सकता। इसलिए मजदूरों की बदौलत हम सभी उन्नति की राह पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों को नजरअंदाज कर हम उन्नति की राह पर नहीं जा सकते। इस मौके पर डॉ. केसी विद्यार्थी, डॉ बी दयाल सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ. मो. शमीम, डॉ उदय शंकर उर्फ बच्चा बाबू, सत्येंद्र कुमार आदि ने भी मजदूरों की दशा और उनके कार्य पर विचार रखें। लक्ष्य इंटरनेशनल मजदूरों के सम्मान में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और लोगों की तालियां बटोरी। यहां स्कूल के निदेशक रामप्रवेश राय, विशुनदेव राय, विशाल कुमार, प्राचार्य सुरेन्द्र रजक आदि ने मजदूरों को पुरस्कृत किए और एक साथ बैठकर खाना भी खाए। नायसो के सुमित सहगल के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया। इधर कन्हौली, रानीपोखर, हरपुर, छतवारा में भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.