May 4, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

घनश्याम दाहा बने प्रदेश दलित सेना के प्रवक्ता , कार्यकर्ताओं दी बधाई।

घनश्याम दाहा बने प्रदेश दलित सेना के प्रवक्ता , कार्यकर्ताओं दी बधाई। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ ( वैशाली )दलित सेना के बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा को मंगलवार को दलित सेना बिहार के प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। श्री दाहा के दलित सेना के प्रति कर्मठता, कार्य कुशलता, त्याग, श्रद्धा को देखते हुए दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देसानुसार दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रसाद बिनू ने मंगलवार को मनोनयन पत्र जारी करते हुए प्रवक्ता नियुक्त किया। इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय लोजपा के वैशाली जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार,शिवनाथ पासवान,युवा उपाध्यक्ष मनीष पासवान,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,छात्र रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,छात्र जिला उपाध्यक्ष विवेक भारती,छात्र संगठन सचिव अनिकेत भारद्वाज, रालोजपा नेता विनोद पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान, रालोजपा नेता धर्मदेव पासवान,उमेश पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगो ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.