April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर थाना में पदस्थापित एक दरोगा द्वारा एक मामले को लेकर एक व्यक्ति को जबरदस्ती उठाकर थाने लाने के बाद मारपीट करने एवं जबरन पैसा लेने का कथित आरोप लगाते हुए थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव निवासी बाबूलाल मंडल के पुत्र नरेश मंडल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री को दिए लिखित शिकायत के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव निवासी नरेश मंडल ने कथित आरोप लगाया है कि पातेपुर थाने में पदस्थापित ए एस आई नीलम प्रसाद बीते 30 मार्च को राजनीतिक दवाब में आकर उसे जबरदस्ती उसके घर से उठाकर थाने ले आया जहां उसके पंचायत के मुखिया पति तारा पासवान एवं सरपंच पति हरिशंकर पासवान के सामने उसके साथ मारपीट किया गया एवं भद्दी भद्दी गालियां दी गई। नरेश मंडल ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस पदाधिकारीद्वारा 15 हजार रुपये की मांग की गई। काफी गिरगिराने के बाद पुलिस द्वारा 8 हजार रुपये लेकर थाने से छोड़ा गया। इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है इस मामले में जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सम्बंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.