ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई
बेलकुंडा राजापाकर सड़क पर सूरतपुर विद्या गांव के पास हुई घटना
महुआ, एक संवाददाता। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम बेलकुंडा राजापाकर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत सुरतपुर विद्या गांव में घटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बेलकुंडा की तरफ से राजापाकर की ओर जा रहे बाइक सवार की सीधी टक्कर उक्त गांव के पास ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक गाड़ी के अंदर घुस गई। इधर ट्रक चालक बाइक सहित सवार को काफी दूर तक घिसिटाते हुए ले आया। इस बीच दूसरे बाइक सवार ने हल्ला करके ट्रक चालक को रोका। घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा। बताया गया कि मृतक बाइक सवार हाजीपुर जढुआ का रहने वाला था। लोगों ने अभी बताया कि जहां पर घटना हुई वहां सड़क की तीखी मोर होने के कारण ट्रक चालक और बाइक सवार को आमने सामने नहीं दिख पाया। जिस कारण उनमें सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार ट्रक के अंदर घुस गया। इधर घटना की सूचना महुआ पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।
