20 वर्षीय मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम
20 वर्षीय मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम
मृतक के परिजनों का आरोप हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया।
हाजीपुर। चेहराकलां प्रखंड के विशुनपुर अड़रा गांव में अविवाहित 20 वर्षीय युवक का शव पुणे से आते हुए कोहराम मच गया। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हो रहा था।मृतक युवक पूणा के महलूगे थाना के सिंधी गांव में घर के सेन्टींग करने के काम करता था।जहां गुरुवार को अलहे सुबह बाथरूम में फंदे से लटका शव देखा गया । जिसकी सूचना गांव के ही अन्य जगहों पर मजदूरी करने वाले साथी को दिया गया।जिसकी सूचना परिजनों को मिली थी।मालूम हो कि मृतक अपने घर से पन्द्रह दिन पूर्व ही पुणा में मजदूरी करने के लिए गया था। मृतक युवक विशुनपुर अड़रा बिनटोलीया गांव निवासी शंकर महतो का पुत्र सुदीश कुमार हैं।मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा भाई है। जिसे वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के सरहथा भंगहा गांव निवासी ठिकेदार रामश्रय महतो अपने साथ काम करने के लिए ले गया था।परिजनों का आरोप हैं कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया हैं।जबकि ठिकेदार रामश्रय महतो के द्वारा पुणा के पुलिस को आत्महत्या करने की बात बताते हुए पोस्टमार्टम कराया गया हैं। परिजनों के मुताबिक ठिकेदार से कोई बात की जानकारी संतोषजनक नहीं दी जा रही हैं और दरवाजे पर नहीं आने को लेकर ग्रामीणों में ठिकेदार रामश्रय महतो के प्रति आक्रोश देखा जा रहा हैं।
