20 वर्षीय मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम
20 वर्षीय मजदूर का शव घर आते ही मचा कोहराम
मृतक के परिजनों का आरोप हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया।
हाजीपुर। चेहराकलां प्रखंड के विशुनपुर अड़रा गांव में अविवाहित 20 वर्षीय युवक का शव पुणे से आते हुए कोहराम मच गया। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हो रहा था।मृतक युवक पूणा के महलूगे थाना के सिंधी गांव में घर के सेन्टींग करने के काम करता था।जहां गुरुवार को अलहे सुबह बाथरूम में फंदे से लटका शव देखा गया । जिसकी सूचना गांव के ही अन्य जगहों पर मजदूरी करने वाले साथी को दिया गया।जिसकी सूचना परिजनों को मिली थी।मालूम हो कि मृतक अपने घर से पन्द्रह दिन पूर्व ही पुणा में मजदूरी करने के लिए गया था। मृतक युवक विशुनपुर अड़रा बिनटोलीया गांव निवासी शंकर महतो का पुत्र सुदीश कुमार हैं।मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा भाई है। जिसे वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के सरहथा भंगहा गांव निवासी ठिकेदार रामश्रय महतो अपने साथ काम करने के लिए ले गया था।परिजनों का आरोप हैं कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया हैं।जबकि ठिकेदार रामश्रय महतो के द्वारा पुणा के पुलिस को आत्महत्या करने की बात बताते हुए पोस्टमार्टम कराया गया हैं। परिजनों के मुताबिक ठिकेदार से कोई बात की जानकारी संतोषजनक नहीं दी जा रही हैं और दरवाजे पर नहीं आने को लेकर ग्रामीणों में ठिकेदार रामश्रय महतो के प्रति आक्रोश देखा जा रहा हैं।
[5/6, 8:23 PM] Rahul Kumar Gupta: मारपीट की घटना में महिला जख्मी
हाजीपुर।कटहरा ओपी क्षेत्र के तालसेहान गांव में प्रेमप्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। घटित घटना में बालेश्वर पासवान की 46 वर्षीय पत्नी संगीता देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेहराकलां में भर्ती कराया गया। संगीता देवी के फर्दबयान पर कटहरा ओ पी में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राथमिकी में लिखा है कि मेरी पति व पुत्र रोहित कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव के सुरेश पासवान की पुत्री आरती कुमारी किसी तरह दिल्ली पहुंच गयी। जिसकी जानकारी मेरे पति ने गांव वार्ड सदस्य हरेंद्र पासवान को दी। इसके उक्त लड़की के भाई ने दिल्ली पहुंच कर गांव ले आयी। समाजिक स्तर से मामला को रफा दफा कर दिया। 1 मई की रात्रि लगभग सात बजे में मेरे घर पुनः आ गयी। उक्त लड़की को अपने घर जाने के लिए कहा तो रोने लगी और अपने घर वापस जाने इंकार कर दिया। इतने में सोनेलाल पासवान, गणेश पासवान,अजय पासवान ,भोला पासवान समेत दस लोग लाठी डंडा वो हर्वे हथियार से लैस होकर आये और मारपीट करने लगे। जिसमें मैं बुरी तरह जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेहराकलां में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर के लिए रेफर कर दिया।
