अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कैजु गांव में स्कोर्पियो से आये चार पांच की संख्या में अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा हरप्रसाद मार्ग स्थित भगवानपुर कैजु गांव निवासी अर्जुन कुमार राय के घर में मद्यनिषेध विभाग के अधिकारी बनकर स्कोर्पियो से पहुंचे चार पांच की संख्या में अपराधियों ने घर मे घुसकर घर मे शराब होने की बात कहते हुए घर की महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर घर मे रखे अलमीरा एवं बक्सा खुलवाकर बक्से से आवास योजना के लिए मिले 40 हजार रुपये नगद एवं अन्य बक्से में रखे 30 हजार रुपये के साथ साथ लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने एवं चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। जब तक घर के लोगो ने उठकर शोर मचाना शुरू किया तबतक सभी अपराधी स्कोर्पियो से हरप्रसाद की ओर निकल गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगो ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दिया।सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से आवश्यक पूछताछ की। इस मामले में पीड़ित गृहस्वामी अर्जुन कुमार राय ने पातेपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
