April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के पड़ोसी क्षेत्र हकिमपुर गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में किसान समृद्धि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिस समारोह में गोरौल एवं महुआ प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों को कंपनी के पदाधिकारी ने सम्मानित किया. कंपनी के पदाधिकारी नंदन कुमार ने समारोह में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गोरौल एवं क्षेत्र के किसानों को समृद्ध बनाना है. इसके लिए कंपनी समय-समय पर किसानों के लिए उन्नत किस्म के बीज, कीटनाशक दवाओं एवं अन्य जैविक खाद उपलब्ध करा रही है. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के वैसे किसान जिन्होंने कंपनी के साथ मिलकर कृषि के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर उत्कृष्ट उत्पादन किए हैं. उन्हें कंपनी की ओर से सम्मानित करने के लिए किसान समृद्धि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस दौरान उन्होंने आनेवाली उत्पादन धान के लिए किसानों को बेहतर से बेहतर बीज फसल लगाने के तरीके एवं बिचड़ा तैयार करने की विधि पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान अमोद कुमार सिंह, दिनेश राय, सत्यनारायण सिंह, राजीव रंजन, अवोध कुमार, ललन सिंह, विश्वनाथ प्रसाद राय, अमन कुमार, आलोक सिंह, दिनेश पटेल, विकास कुमार, संजय भगत, जवाहर राय, कौशल सिंह किसान समेत दर्जनों किसानों को कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया. मौके पर गोरौल ब्लॉक प्रबंधक श्याम किशोर, एवं महुआ ब्लॉक चंदन कुमार आदि सहित मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.