हरपुर मिर्जानगर में गल्ला व्यवसाई के घर पर गोलीबारी लूटने की कोशिश
हरपुर मिर्जानगर में गल्ला व्यवसाई के घर पर गोलीबारी लूटने की कोशिश
महुआ, नवनीत कुमार
। बेखौफ अपराधियों ने किराना व्यवसाई के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और लोगों की आने की भनक पर वह फायरिंग करते हुए पूरब की ओर निकल गए। यह घटना शनिवार की रात करीब 9:30 बजे महुआ देसरी सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार हरपुर मिर्जानगर निवासी संतोष चौधरी के घर पर पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने उनके पुत्र से दुकान की चाबी मांगी। जब उन्होंने चाबी नहीं दिया तो अपराधी गोली चलाना शुरु कर दिए। हालांकि अपराधियों की गोली में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अपराधी द्वारा फायरिंग किए जाने पर लोग दौड़े। इसके बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए पूरब की ओर निकल गए। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक से आए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इधर लगातार हो रही अपराधिक घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।
