April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के मधौल स्थित संत निरंकारी भवन पर समर्पण दिवस के मौके पर जुटी अनुयायियों की भीड़
महुआ, नवनीत कुमार
संत निरंकारी मिशन के द्वारा बाबा हरदेव सिंह के पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सत्संग का आयोजन हुआ। जिसे सुनने के लिए अनुयायियों की भीड़ जुट गई। यह कार्यक्रम महुआ के मधौल स्थित निरंकारी भवन पर हुआ। यहां लोगों की सेवा करने के लिए अनुयायियों में होड़ लगी रही।
कार्यक्रम पूर्वाहन 11:00 बजे से लेकर अपराहन 3:00 बजे तक चलता रहा। इस मौके पर आए लोगों को सत्संग का रसपान कराते हुए मिशन के संत द्वारा बताया गया कि वह निरंकारी बने। सात्विक भोजन करना सीखें। उन्होंने सत्संग में आए लोगों को आपसी प्रेम, अपनत्व, एकता, भाईचारा बनाने के लिए भी कहा। सत्संग में आए अनुयायियों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। यहां लोगों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया। सत्संग में आए श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए मिशन के लोगों में होड़ मची थी। कोई किसी का पांव पखाड़ रहा था तो कोई बुजुर्गों को सहारा देकर सत्संग में बैठा रहा था। यहां लोगों में एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना को जगाया गया। इसके साथ ही यहां अनुयायियों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर साफ सफाई भी की गई। जिला के संयोजक दिनेश सिंह, क्षेत्रीय संचालक रमेश कुमार राज, इंचार्ज सचिन कुमार, गीता देवी, अजय कुमार, अमरजीत कुमार, मुन्नी देवी, चांदनी देवी, रीता देवी, बबीता देवी, ममता देवी, संगीता देवी, नीतू कुमारी, रविंद्र कुमार राय, राजकमल आदि मुख्य रूप से सहयोग में लगे थे। यहां कार्यक्रम को लेकर लोगों में प्रेम भावना दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.