April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अब ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षक नर्सरी के बच्चों को देंगे शिक्षा

। अब ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षक ही नर्सरी के बच्चों को भी शिक्षा देंगे। इसके लिए महुआ में सोमवार को नर्सरी शिक्षक ट्रेनिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन महुआ पोस्ट ऑफिस के पास स्व बृजनंदन राय के मकान में किया गया। बताया गया कि यहां वैसे शिक्षकों को प्रशिक्षण दी जाएगी जो नर्सरी के बच्चों को पढ़ाएंगे।
इस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के विनोद यादव ने कहा कि बच्चों की वेसिक शिक्षा अगर सही हो तो आगे वह मुकाम तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने लोगों से बच्चों को नर्सरी से ही संस्कारित शिक्षा देने को कहा। उन्होंने मातृभाषा हिंदी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी भाषाओं का सिरमौर संस्कृत और हिंदी है। यह दोनों भाषाएं अपने आप में परिपूर्ण और संस्कारित है। उन्होंने कहा कि यहां नर्सरी के बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षक नन्हे-मुन्ने बच्चों को बीच संस्कारित शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाएंगे। अपना पाठशाला के उद्घाटन के मौके पर अंजनी कुमारी, प्रो अरुण, सुमित कुमार, सुमन सौरभ, पंकज सिंह, सनोज, अलका राज, ज्योति सिंह, राकेश यादव, अविनाश, ओम सिंह, नंदकिशोर यादव, सनोज कुशवाहा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.