April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचायत की उप मुखिया पति सह किराना दुकानदार की अपराधियों ने कर दी थी गोली मारकर हत्या

पंचायत की उप मुखिया पति सह किराना दुकानदार की अपराधियों ने कर दी थी गोली मारकर हत्यासाथ
महुआ, एक संवाददाता। महुआ प्रखंड की कन्हौली धनराज पंचायत की महिला उप मुखिया के घर बुधवार को लोजपा रामविलास के शिष्टमंडल पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। यहां उप मुखिया पति सह किराना दुकानदार जितेंद्र साह को बीते 13 मई की रात करीब 9:15 बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यहां कन्हौली धनराज पंचायत के बिशनपुरा वार्ड संख्या 06 में वार्ड से जीती प्रियंका देवी को निर्विरोध उप मुखिया लोगों ने बनाया था। प्रियंका देवी के पति 30 वर्षीय जितेंद्र साह रानीपोखर में किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। इस बीच बीते 13 मई की रात उन्हें अपराधियों ने गोली मारकर महुआ हाजीपुर मार्ग पर पताढ सुंदर नगर के पास तब गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वे रानीपोखर चौक से अपना दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। यहां लोजपा रामविलास पार्टी के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, छात्र के जिला अध्यक्ष श्रीकान्त कुमार पासवान, किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय पासवान, जिला महासचिव राकेश पासवान आदि ने पहुंचकर मृतक जितेंद्र साह के परिजन को ढांढस बंधाया और उन्हें न्याय मिलने का भरोसा भी दिया। यहां मृतक के परिजनों से मिलकर शिष्टमंडल में शामिल लोग उनकी दर्द को सुनकर भावुक हो गए। बाद में वह महुआ के मधौल चकफतेह पहुंच कर मृत इंटर की छात्रा के परिजन से मिले। यहां भी उन्होंने परिजनों को न्याय मिलने का भरोसा दिया। यहां गोली मारकर हुई इंटर की छात्रा 17 वर्षीय नीतू कुमारी की हत्या से भावुक हुए और परिजन को विपदा की घड़ी में धैर्य रखने को कहा।
फोटो: महुआ 03- महुआ के कन्हौली धनराज बिशनपुरा में उप मुखिया के घर पहुंचे लोजपा रामविलास के शिष्टमंडल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.