April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एन टी टी के प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा 25 मई से

एन टी टी के प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा 25 मई से । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर ( वैशाली )जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत परशन पोषण पथ, अंधरावर चौक , पहाड़पुर तोई में बालेश्वर सिंह सुदामा देवी कॉलेज कैंपस में चल रहे नर्सरी टीचर ट्रेनिंग ( NT T) कोर्स का प्रशिक्षण का प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम पूर्ण हुआ । प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा 25 मई 2022 से आरंभ होकर 10 जून 2022 तक चलेगी। इस बीच सात विषयों की अलग-अलग लिखित परीक्षा होगी जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा लिखित परीक्षा के उपरांत होगी।संस्थान के निदेशक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह संस्थान जिले का अद्वितीय संस्थान है , जहां पर भारत सरकार द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति के तहत चलने वाली नर्सरी क्लासेज के लिए नर्सरी के शिक्षकों की प्रशिक्षण योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कराया जा रहा है ।जिसमें प्रशिक्षण की सभी विधाओं का अनुसरण करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।शैक्षणिक सत्र के साथ-साथ गतिविधि सत्र भी कराई जाती है ताकि प्रशिक्षित नर्सरी शिक्षक भविष्य में बनने वाले नर्सरी शिक्षक के रूप में अपनी पुणे योग्यता के अनुसार अपने विद्यार्थियों को अध्ययन करा सकेंगे। प्रशिक्षण दे रहे अतिथि प्रशिक्षक रविंद्र कुमार रवि, नंदन कुमार चंदन, कमलेश कुमार, सुधीर मालाकार द्वारा प्रशिक्षण सत्र के विभिन्न सत्रों की गतिविधियां अलग-अलग चलाई जाती है, जिससे प्रशिक्षणार्थी अपने कोर्स को पूरा होता देख उत्साहित और आनंदित नजर आ रहे हैं । प्रशिक्षक नंदन कुमार चंदन ने वर्ग में हुए सत्र की जानकारी देते हुए कहा अध्यापक के कौन-कौन से गुण होते हैं? जिसके कारण विद्यार्थी उनके तरफ आकर्षित होता है। सर्वप्रथम अध्यापक को स्पष्ट वादी होना चाहिए ।शैक्षणिक सत्र का संचालन करने की विधिवत जानकारी होनी चाहिए ,तभी जाकर दे सफल शिक्षक बन सकेंगे। प्रशिक्षक सुधीर मालाकार ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। संक्रामक रोग से होने वाले नुकसान की बारीकी से समझाते हुए चेचक, हैजा, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों की जानकारी दी।इन सभी मुद्दों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र को पूर्ण किया गया ।यह सत्र वर्ष 2021 -023 का चल रहा है ,जिसका प्रथम सेमेस्टर का वार्षिक परीक्षा 25 मई महीने में होना निश्चित है ।जबकि सत्र 2022 – 024के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.