April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ गांव में पूर्व से चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर अचानक हमला कर मक्के के बाल छिल रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगो द्वारा घायलों को पातेपुर पीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनो इलाजरत है।
बकाढ गांव निवासी बैजू सहनी की पत्नी सुनैना देवी ने थाने में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने खेत मे मक्के का बाल छिल रही थी तभी पूर्व के रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही विनोद सहनी, महेश सहनी, रमेश सहनी, बबलू सहनी, रौशन सहनी, सूरज कुमार, पप्पू सहनी, पिंटू सहनी, राजा कुमार एवं नितेश कुमार अपने हाथ मे लोहे का रॉड, लाठी, डंडा लेकर आया और गाली गलौज करने लगा।जिसका विरोध करने पर उक्त आरोपियों ने मिलकर मारपीट करने लगा। चींखने चिल्लाने पर बचाने आये उसकी गोतनी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसी बीच महिला के पति, बेटे मुकेश कुमार, देवर जगरनाथ सहनी को भी आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान सास एवं पूतोह का हाथ टूट गया। मौके पर जुटे लोगो ने आनन फानन में घायलों को लेकर पातेपुर पीएचसी गए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उच्चार ले बाद गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.