बोलेरो की टक्कर में घायल की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया
घायल की मौत
शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम, महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया के पास कन्हौली हाट से लौटते समय हुई थी घटना
वैशाली:महुआ,बोलेरो की टक्कर में घायल खोमचा संचालक की मौत रविवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। शाम में शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जैसे ही लोगों को पता चला कि मृतक का शव घर आ गया है। देखने वालों की भीड़ जुट गई।
मृतक 40 वर्षीय रामकिशोर सा शह उर्फ मुन्ना महुआ जवाहर चौक का रहने वाला था और ठेले पर खाने का सामान हाट बाजार में बेचकर परिवार चलाता था। बताया गया कि राम कुमार साह उर्फ मुन्ना बीते 17 मई को खोमचे पर घर से खाने के सामान लेकर कन्हौली हाट में बेचने गया था। हाट से वह रात को घर लौट रहा था। इसी बीच फुलवरिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें ठेला के परखच्चे उड़ गए। उघर टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद लोगों की भीड़ जूटी थी। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उठाकर इलाज के लिए महुआ अनुमंडल ताले गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। इघर 5 दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद खोमचे वाला मुन्ना मौत की जंग से हार गया। शो इधर पोस्टमार्टम के बाद शो को घर लाया गया जहां परिजनों में कोहराम मच गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक काफी गरीब परिवार से था। लोगों का कहना है कि उसी की कमाई से घर परिवार का भरण पोषण होता था। इस घटना से मृतक के परिजन पर पहाड़ टूट पड़ा है।
