डीइओ की जांच में मिली कई अनियमितता
डीइओ की जांच में मिली कई अनियमितता
महुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा महुआ के सिंघाड़ा उतरी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की जांच की गई। जांच के दौरान यहां लोगों ने विभिन्न समस्याओं को गिनाया। इस बीच यहां कई अनियमितताएं पाई गई।
ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर यहां जिला शिक्षा पदाधिकारी स्कूल की जांच करने पहुंचे थे। उनके आते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्कूल की एक एक खामियों को गिराने लगे। इस बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी यहा आमजन और बच्चों से भी विभिन्न जानकारी हासिल की। जिसमें कई खामियां उजागर हुई। गांव के सुरेश प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी से लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को स्कूल में जांच करने की मांग की थी। उनके द्वारा लिखा गया है कि स्कूल में कुछ टीचर अपने धौंस दिखाते हुए बच्चों को पढ़ाने नहीं आते हैं। वह दूसरे काम में लीन रहते हैं। स्कूल कब आते हैं कब जाते हैं कोई पता नहीं चलता। उनका यह भी दावा है कि कुछ ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें बच्चे पहचानते तक भी नहीं। वह कभी कभार आकर एक बार कई दिनों की हाजिरी बना लेते हैं। उनके द्वारा किए गए शिकायत पर ना सिर्फ जिला शिक्षा पदाधिकारी बल्कि जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लिया है और स्कूल में शिक्षकों के आने जाने की निगरानी करने का निर्देश भी जारी किया है।
