April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक अप्रथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव से मोटरसाइकिल लूट कांड के एक अप्रथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित बीते चार वर्षों से फरार चल रहा था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना कांड संख्या 168/18 का अप्राथमिकी आरोपित उक्त गांव निवासी कवींद्र राय का पुत्र रंजन कुमार अपने घर मे छुपा हुआ है. सूचना मिलते ही पातेपुर थाने के एस आई उदय शंकर दुबे बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर अभियुक्त रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.