वरमाला के समय दुल्हन को सौगात में मिली फलदार पौधा शादी के वक्त पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प,
वरमाला के समय दुल्हन को सौगात में मिली फलदार पौधा
शादी के वक्त पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, महुआ के मिर्जानगर में शादी के दौरान वर वधु और बारातियों को दिए गए फलदार पौधे
महुआ, नवनीत कुमार
वरमाला के समय दुल्हन को फलदार पौधे उपहार में दिए गए। साथ ही दूल्हा और बारातियों को भी पौधे देकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया गया। यह वाक्या महुआ के मिर्जानगर में बीते सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान देखने को मिली।
महुआ थाने के मिर्जानगर में विनोद सिंह की पुत्री आरती कुमारी की बारात आई थी। दरवाजा लगा और वर मंडप पर जैसे ही दुल्हन पहुंची, उसे उपहार स्वरूप फलदार पौधे दिए गए। वरमाला के समय दुल्हन को फलदार पौधे मिलते हीं मंडप पर उपस्थित दुल्हन की सहेलियां और लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह एक सुंदर परंपरा है। घर से विदा होते समय दुल्हन और दूल्हे ने संयुक्त रूप से आम के पौधे लगाए और उसे बचाने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित रणधीर सिंह, अश्विनी कुमार, पंकज कुमार सिंह, पिंटू सिंह, चंचल कुमारी, अलका कुमारी, चंदा कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी चांदनी कुमारी आदि ने कहा कि भर्ती को हरा भरा रखने के लिए पर्यावरण को बचाना जरूरी है। साथ ही हर व्यक्ति को अच्छे अवसर पर पौधे लगाना चाहिए।
