पीएमसीएच में बिना भर्ती हुए डाक्टर को मेल में लेकर जय प्रकाश सहनी द्वारा द्वारा फर्जी इंजुरी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है।
पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव के मलिकाना टोला निवासी स्वर्गीय छोटेलाल सहनी के पुत्र शंकर सहनी ने थाने में आवेदन देकर पीएमसीएच में बिना भर्ती हुए डाक्टर को मेल में लेकर जय प्रकाश सहनी द्वारा द्वारा फर्जी इंजुरी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है।
थाने को दिए आवेदन में बताया है कि गत वर्ष नौ अगस्त 2018 को जय प्रकाश सहनी आदि के द्वारा उसके भाई मिथुन सहनी की हत्या पीट पीट कर कर दी गयी थी। जिसकी प्राथमिकी उसकी मां लरिया देवी के द्वारा जय प्रकाश सहनी आदि के विरुद्ध पातेपुर थाने में दर्ज कराई गयी थी। आवेदन में शंकर पासवान ने बताया है की उसके भाई के हत्या के दिन जय प्रकाश सहनी जमीन की नापी एवं बुलाई गई पंचायत में मौजूद था जिसके पर्याप्त सबूत उसके पास है। इसके बावजूद बिना पीएमसीएच में भर्ती हुए डाक्टर को मेल में लेकर फर्जी इंजुरी रिपोर्ट बनवा कर कोर्ट से जमानत ले लिया है। थाने को दिए गए आवेदन में उसने उचित न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कर दोषीयों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
