मिजानगर।शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
मृतक की अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
महुआ, नवनीत कुमार
दिल्ली से घर महुआ के मिर्जानगर लौटने के दौरान पूर्व सरपंच ने ट्रेन पर ही अंतिम सांस ली। यह खबर मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की दोपहर शव आते ही उनकी अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक राजेंद्र प्रसाद सिंह महुआ के मिर्जानगर के रहने वाले थे। वे 2011 में सरपंच के लिए चुने गए थे तथा वर्तमान में महुआ कोल्ड स्टोर के सदस्य के रूप में थे। मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत थोड़ा खराब हो जाने के कारण इलाज के लिए कुछ दिन पूर्व दिल्ली ले जाया गया था। इलाज के बाद वे ट्रेन से घर लौट रहे थे। जहां रास्ते में मुगलसराय के पास उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव मिर्जानगर लाया गया गया। जहां पहुंचे राजद के बालेंद्र दास के अलावा अमर सिंह कुशवाहा, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, कुशवाहा संघ के दीप नारायण सिंह, मो इम्तियाज, राजीव नयन सिंह, संजीव कुमार, विजय विजय कुमार सिंह, पंकज कुशवाहा, डॉ मो हुसैन आदि ने पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया और निधन पर संवेदना व्यक्त की। पूर्व सरपंच स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति थे।त्रउनका कभी किसी से कोई झंझट नहीं हुआ। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर कोनहारा घाट पर विधि विधान के साथ किया गया।
