April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ(पहाड़पुर)पूर्व मुखिया गोरीगामा निवासी स्व राजेश्वर राय की बरसी पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

पूर्व मुखिया के बरसी पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत के पूर्व मुखिया गोरीगामा निवासी स्व राजेश्वर राय की बरसी पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने उनके घर पहुंच कर तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा पर उनके पैतृक गांव गोरीगामा में पहुंचे लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि पूर्व मुखिया स्व राजेश्वर राय कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी मधुर वाणी, लोगों के प्रति दुलार और प्रेम कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री मनोज सिंह कुशवाहा, जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जागेश्वर राय, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष हिमाचल कुमार, कपिलदेव राय आईटीआई के निदेशक रामनाथ यादव, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, विनोद राय, रामप्रवेश यादव, सेवानिवृत्त लिपिक विष्णुदेव राय, रविंद्र कुमार राय आदि ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनका निधन समाज के लिए अपूर्णिय बताया। श्रद्धांजलि सभा के मौके पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। लोगों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी चर्चा की। यहां पर उपस्थित लोगों ने कहा कि राजेश्वर बाबू जैसे लोग विरले ही मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.