April 18, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

राजद सुरिमो लालू प्रसाद यादव को लंबे समय के इंतिजार के बाद जमानत मिलने पर महुआ प्रखंड राजद कार्यकर्त्ताओं में है जश्न का माहौल।     

राजद सुरिमो लालू प्रसाद यादव को लंबे समय के इंतिजार के बाद जमानत मिलने पर महुआ प्रखंड राजद कार्यकर्त्ताओं में है जश्न का माहौल।                                                                    रिपोर्ट : अमरेश कुमार।              वैशाली जिला अन्तर्गत महुआ प्रखण्ड राजद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव को लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव को जमानत मिल गयी है. जमानत के बाद लालू समर्थकों और पूरे परिवार में खुशी की लहर है.वहीं राजद कार्यकताओं ने जमानत मिलने पर छोरे पटाखे, लगाए रंग गुलाल , बांटी गई मिठाइयां।                                 ज्ञात हो कि लालू प्रसाद यादव बिहार राज्य के राजनेता व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष हैं। वे 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्हें 2004 से 2009 तक केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल मन्त्री का कार्यभार सौंपा गया। जबकि वे 15वीं लोक सभा में सारण (बिहार) से सांसद थे, उन्हें बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस सजा के लिए उन्हें बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार रांची में रखा गया था। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के विशेष न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा, जबकि उन पर कथित चारा घोटाले में भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप सिद्ध हो चुका था।अक्टूबर 2013 को न्यायालय ने उन्हें पाँच साल की कैद और पच्चीस लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी।दो महीने तक जेल में रहने के बाद 13 दिसम्बर को लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिली थी। चारा घोटाले के मामले में करीब साढ़े तीन साल से सजा काट रहे गरीवो के मसीहा, राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आखिरकार जमानत मिल ही गई । उनकी जमानत मंजूर किए जाने के बाद महुआ विधान सभा क्षेत्र में खुशियों का माहौल है। जमानत मंजूर होने पर    राजद के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रबानी,नगर अध्यक्ष श्री कांत कुमार , बड़ेलाल यादव, अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, कृष्ण कुमार भार्गव, नटवर लाल, छोटे लाल यादव, रामाशंकर यादव,अमरजीत जयसवाल, संजय यादव, भोला सिंह, रंजन यादव, मीडिया प्रभारी अमरेश कुमार, मोहम्मद सद्रे आलम, यूवा राजद नेता आलोक भंडारी, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष रणविजय यादव, अल्पसंखयक प्रकोष्ठ के मोहम्मद शहिल,समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने लालू प्रसाद को जमानत मिलने पर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा लालू प्रसाद के पटना आगमन पर दीप जलाकर दिवाली मनाने की घोषणा की है।        महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रबानी ने कहा कि समाज के गरीब , दलित , महादलित , अल्पसंख्यक , शोषित , पिछड़े अतिपिछड़े एवं बंचितों के नेता लालू प्रसाद यादव को बेल मिल गया है ,जिससे विहार के समाजवादियों तथा लालूवादियों में उत्सव का माहौल है। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लालू प्रसाद को जमानत मिलने के साथ गरीब विरोधी पलटू चाचा की सरकार को उलटी गिनती शुरू हो गई है। वही अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि न्यायालय में हमलोगों की आस्था है। सत्य को परेशान किया जा सकता है पर पराजित नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.