April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा राघोपुर के आशा का छह दिवसीय प्रशिक्षण

महुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा राघोपुर के आशा का छह दिवसीय प्रशिक्षण
Report, Navneet kumar
। महुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहे आशा के प्रशिक्षण में समय पर भोजन नहीं दिए जाने पर उनका जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। सोमवार को यहां आशा कार्यकर्ताओं ने होने वाले विभिन्न समस्याओं को गिनाया।
बताया गया कि महुआ अनुमंडल अस्पताल में विभिन्न प्रखंडों के आशा का प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। यहां उन्हें स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां दी जा रही है। इस समय राघोपुर प्रखंड के करीब 6 दर्जन आशा प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण कविता रानी और चंद्रकला कुमारी द्वारा दी जा रही है। प्रशिक्षण ले रही आशा ने बताया कि उन्हें आवासीय प्रशिक्षण के दौरान समय से नाश्ता, भोजन, चाय नहीं दी जाती है। जिसके कारण कई परेशानियां आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां साफ सफाई की भी समस्या है। शौचालय स्नानागार मैं साफ सफाई नहीं होने कारण उन्हें दिक्कत आती है। प्रशिक्षु आशा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर खाना संबंधित विभिन्न जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि यहां समय से खाना, चाय, नाश्ता नहीं मिलता है। कहने पर रसोईया द्वारा दुर्व्यवहार की जाती है। साथ ही खाना लेने के लिए प्लेट भी उनके द्वारा खरीदवाया गया है। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यहां आशा प्रशिक्षुओं और मरीजों को समय से खाना नहीं मिलने के साथ खाना अच्छा नहीं होने की भी शिकायत आई है। इस पर उन्होंने किचन व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है। यहां जीविका के द्वारा खाना, नाश्ता, चाय दी जाती है। उन्होंने बताया कि थाना से संबंधित पूछे जाने पर जीविका के एक पदाधिकारी द्वारा उन्हें धमकी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि आशा को छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दी जा रही है। अभी राघोपुर प्रखंड के आशा प्रशिक्षण ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.