April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल अधिकार पाठशाला” पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

“बाल अधिकार पाठशाला” पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन। सूत्र रिपोर्ट सुधीर मालाकार। शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) बिहार दलित विकास समिति एवं मिथिलांचल दलित विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में बाल अधिकार पाठशाला पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता संस्थान के सचिव नवल भगत ने की। सेमिनार का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद संजय राम ने दीप प्रज्वलित कर किया ।अपने उद्घाटन भाषण में पूर्व जिला पार्षद संजय राम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों मूल्य एवं सिद्धांतों को बच्चों के जीवन में समाहित करने हेतु अंबेडकर प्रेरणा दल का गठन संस्था द्वारा किया गया है। इसके गठन से दलित बच्चों में उनके अधिकार ,स्वास्थ्य, सफाई, शिक्षा के महत्व की जानकारी बच्चों में बढ़ी है ।संसार में बाल जीवन में बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा बड़ी है ,जो सराहनीय प्रयास है। अंबेडकर के राज्य समन्वयक राजकुमार द्वारा मोहनपुर प्रखंड के दल नेताओं को अंबेडकर प्रेरणा दल के नियमावली, उद्देश्य एवं शिक्षा प्राप्त करने की जानकारी दी गई । इस अवसर पर बी डी वी एस के प्रलेखन पदाधिकारी राघव साहब, शिव प्रसाद राम ,युगल किशोर राम ,पिंकी कुमारी, अमिता देवी ने अपने विचार व्यक्त किए । धन्यवाद ज्ञापन अंबेडकर प्रेरणा दल के अधिकारी सरस्वती कुमारी ने की। प्रखंड स्तरीय बाल अधिकार मंच का गठन दल नेताओं की सहमति से किया गया जो निम्न प्रकार है ,पूजा कुमारी, दरबा, विशाल कुमार ,उसराहा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.