April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम वैशाली यशपाल मीणा के आह्वान पर सुक्की पंचायत भवन के परिसर में जानता दरबार का आयोजन किया गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
डीएम वैशाली यशपाल मीणा के आह्वान पर अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत पातेपुर के हरलोचन पुर सुक्की पंचायत भवन के परिसर में जानता दरबार का आयोजन किया गया।
आयोजित जनता दरबार में मात्र 27 आवेदन ही प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस की उपस्थिति शुन्य रही। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ मुन्ना प्रसाद,एम ओ राजीव कुमार,नरेगा पदाधिकारी, राशिद अशरफ़, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार मधुकर, कल्याण पदाधिकारी खुर्शीद आलम, महिला पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, मनरेगा पीटिए अमोद कुमार, ब्लाक कोडिनेटर अनीष कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार, पंचायत सचिव श्याम सुंदर सिंह, पीआरएस राकेश नयन जीवीका से विनय कुमार ,अभय कुमार, ओमप्रकाश‌ सिंहा, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे। आयोजित जनता दरबार में सबसे अधिक पीएम आवास योजना के 13 आवेदन प्राप्त हुए वहीं भुमि विवाद से संबंधित 5 लोहिया स्वच्छता अभियान से 2 नल जल योजना से 2 आपुरती से सम्बंधित 2 एवं विभिन्न मामलों के 3 आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.